फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आयुर्वेद फूड फेस्टिवल और रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Mon, 28 Oct 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : शिक्षकों के साथ-साथ आम जनता ने भी इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ईसमें कुल 30 से भी ज्यादा आयुर्वेदिक पौष्टिक आहार एवं पेय रखे गए थे। फूड फेस्टिवल का आयोजन प्रोफेसर अवधेश कुमार एवं उनकी टीम के चिकित्सकों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2024' के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रोफेसर शशि सिंह के नेतृत्व में आयुर्वेद फूड फेस्टिवल और रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे महाविद्यालय परिसर से रन फॉर आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत रैली आयोजित की गई।

विज्ञापन


रैली में क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम के मार्गदर्शन में जनपद के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास आयुर्वेद के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

अपराह्न 12 बजे से छात्रों एवं छात्राओं द्वारा फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें आयुर्वेद आहार से संबंधित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें