फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक करता था गंदा काम... : छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती, उड़े होश; ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटा

Mon, 28 Oct 2024 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh News : छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आने के बाद रौनापार पुलिस ने परिजनों ने तहरीर दी। त्वरित कार्रवाई कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ मामले की जानकारी देती पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले प्रधानाध्यापक को रौनापार थाने की पुलिस ने बीते रविवार को बेलहिया ढाला बहद अजगरा मगर्वी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रामधारी यादव रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी अजगरा मगर्वी गांव का निवासी है। वह कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर महाजी देवारा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर महाजी देवारा में प्रधानाध्यापक रामधारी यादव छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते थे। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दिया। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित छात्रा के भाई ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक द्वारा उसकी छोटी बहन को स्कूल के आफिस में बुलाकर छेड़खानी किया जाता है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक रामधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें