फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्कियों पर चलती रही फैसले पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की चुस्कियों के बीच शहर की अडि़यों पर अयोध्या मामले में आए फैसले पर चर्चा रविवार को भी होती रही। हर कोई अपने अपने तर्क दे रहे था, लेकिन सभी अदालत के फैसले के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन

बारावफात के चलते शहर के कई इलाकों में जुलूस निकलते रहे और रात में मस्जिदें झालरों से जगमगाती दिखी। आदमपुर, मुकीमगंज, विश्वेश्वरगंज, गोलगड्डा, पीलीकोठी, हरतीरथ, कोतवाली, मैदागिन, सारनाथ, पंचक्रोशी, बरईपुर, पहडि़या आशापुर आदि इलाकों में रोज की तरह ही माहौल रहा। आदमपुर के हाजी महमदुल्लाह ने कहा कि हम लोग अदालत के निर्णय के साथ हैं। गंगा जमुनी तहजीब के लिए बनारस जाना जाता है और यह हमेशा बनी रहेगी। कई चाय की दुकानों पर लोग फैसले की अपने अपने तरीके से व्याख्या करते रहे। कह रहे थे कि लंबे समय से चले आ रहे विवाद का आखिर अंत हो गया। सारनाथ के बैजू यादव ने कहा कि अदालत ने दस्तावेजों के आधार पर फैसला दिया है, इसलिए कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
अयोध्या फैसले के मद्देनजर कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। डेढ़ सौ बसों को रिजर्व में रखा गया था, ताकि आदेश आते ही संबंधित स्थानों पर भेजी जा सकें। सब कुछ सामान्य रहने पर सभी बसें संबंधित रूट पर रविवार को भेज दी गईं। एआरएम ग्रामीण के ओपी ओझा ने बताया कि कंट्रोल रूम अब भी काम कर रहा है। हालात अच्छे रहने के कारण और देव दीपावली पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रिजर्व बसों को संबंधित मार्गों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें