फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में छात्रों से भरा ऑटो रिक्शा पलटा, चालक समेत पांच बच्चे घायल

Mon, 11 Mar 2019 06:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

तेज रफ्तार को खतरा जानते हुए भी लोग धीमी गति से गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार के कारण पलट गया। जिसमें सवार छात्र और छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे में चालक और एक छात्रा की हलत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को अमड़ा गांव स्थित पुलिया के पास सवारियों से भरा आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सैयदराजा क्षेत्र के औरइया गांव निवासी आटो चालक संदीप (28) आटो रिक्शा लेकर अमड़ा से सैयदराजा जा रहा था। इसी दौरान अमड़ा गांव के पास प्रगतिशील इंटर कॉलेज अमड़ा अध्ययनरत भदखरी गांव के छात्र छात्राएं टेंपों में सवार हो गए।

ऑटो कुछ आगे बढ़ा ही था कि अमड़ा गांव में पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में आटो चालक संदीप के साथ सवार कुसुम(12), अभिलाषा(12), अंशु(12), चांदनी(12), संजय(12) घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को दूसरे साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पाकर छात्र-छात्राओं के परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। चालक के कमर में जहां गंभीर चोट आई थी, वहीं छात्रा सुमन के सिर में अंदरूनी चोट लगी है। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें