फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की सिर में गोली मारकर हत्या, पुलिस आशनाई को मान रही घटना की वजह

Fri, 07 Feb 2020 11:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर थाना के शिवदशां में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह टहलने निकलने ग्रामीणों ने युवक का लहूलुहान शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना के शिवदशां गांव निवासी मानवेन्द्र सिंह उर्फ करिया (23) ऑटो चलाता था। करिया का शव चौबेपुर से शिवदशां जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा था। उसके सिर में बेहद करीब से दो गोली मारी गई है। परिजनों के अनुसार करिया अविवाहित था। एसपी ग्रामीण मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि वारदात की वजह प्रथमदृष्टया आशनाई का विवाद समझ में आ रहा है।

चौबेपुर थाना की पुलिस और क्राइम ब्रांच वारदात की तफ्तीश कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले दो फरवरी की रात लंका थाना के नुवांव गांव स्थित ईंट भट्ठे पर नरसिंह बिंद के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक नरसिंह की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें