फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: वाराणसी के आॅटो चालक ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 08:58 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना के गंगा विहार कालोनी निवासी मनोज यादव के रूप में की। मौके से डीबीबीएल गन, शराब की शीशी, पानी की बोतल, गिलास एवं नमकीन का पैकेट पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र स्थित नखतपुर गांव के सामने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की शाम वाराणसी निवासी आॅटो चालक ने डीबीबीएल गन से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी।  

विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे खेतों में किसान काम कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर वह सड़क की ओर दौड़ पड़े। वहां एक युवक घायल अवस्था में तड़प रहा था और उसके हाथ में डीबीबीएल गन थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना के गंगा विहार कालोनी निवासी मनोज यादव (30) के रूप में की। साथ ही मौके से डीबीबीएल गन, शराब की शीशी, पानी की बोतल, गिलास एवं नमकीन का पैकेट भी बरामद किया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। 

आॅटो चालक की दो शादी हुई थी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज वाराणसी में आॅटो चालक था। उसकी दो शादी हुई थी। करीब एक सप्ताह से वह घर नहीं आया था। सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही ने बताया की मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

फोन पर बात करने के बाद मनोज ने खुद को उड़ाया

निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि युवक काफी देर तक सड़क पर इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। इसके बाद मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान वह किसी बात को लेकर काफी परेशान भी दिखाई दे रहा था। मोबाइल से बात समाप्त होने के बाद गन से अपने आप को उड़ा लिया। 
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि मृतक वाराणसी में आॅटो चलाता था। डीबीबीएल गन से लगाकर उसने खुद को उड़ा लिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें