फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ऑटो चालक की हत्या: ईंट से सिर पर वार कर ली जान, पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Sun, 14 Jul 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में रविवार को एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद मृतक के भाई ने कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के रोहनिया केशरीपुर के एक शख्स की ईंट से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रोहनिया केशरीपुर निवासी चंदन उर्फ फजीहत (30) शनिवार की शाम को घर से भाष्करा तालाब पर गया। रात में उसके भाई मोहित को पता चला कि उसके चंदन से किसी के साथ मारपीट हो रहा है। मोहित ने बताया कि वहां पहुंचा तो भाई लहूलुहान पड़ा था। सिर पर चोट लगी थी। जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो भी खड़ी थी।

मृतक के भाई ने बताया कि एक युवक जो परमंदापुर जंसा निवासी मनीष राजभर भागने लगा तो दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे घर लाया, फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि केशरीपुर निवासी सेचू पाल, रवि राजभर, संदीप उर्फ मल्लू ने ईंट से मारा है। पुलिस ने रात में ही सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। 
विज्ञापन


मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था। पिता ओमप्रकाश राजभर व माता शिवकुमारी देवी और पत्नी मधु देवी सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक को दो बेटी भूमि और आर्या हैं।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि शराब के नशे में था। पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें धक्का- मुक्की में गिरने से सिर में चोट लग गई और मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार द्वारा बताए गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें