फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त : योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि, 12 से गूंजेगी शहनाई, देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर को; जानें खास

Wed, 06 Nov 2024 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : एक सप्ताह बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाऐंगे। 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भगवान श्री हरि विष्णु 12 नवंबर को जागेंगे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान श्री हरि विष्णु 12 नवंबर को जागेंगे। इसके साथ ही चार महीने से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा। नवंबर और दिसंबर में 18 दिन विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी और सभी मांगलिक कार्य मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6:47 बजे लगेगी और 12 नवंबर को शाम 4:06 बजे तक रहेगी। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 12 नवंबर को सुबह 7:53 बजे से उसी दिन अर्धरात्रि के पश्चात 5:41 मिनट तक रहेगा। हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत उदयातिथि के अनुसार 12 नवंबर को रखा जाएगा। कार्तिक शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि से कार्तिक पूर्णिमा तक शुद्ध देशी घी के दीपक जलाने से जीवन के सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। 12 नवंबर से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन

विवाह के मुहूर्त
नवंबर : 12, 13, 16, 17, 18, 24, 25, 26, 28, 30
दिसंबर : 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11
जनवरी 2025 : 16, 18, 19, 20, 21, 24, 26, 27
फरवरी : 1, 2, 3, 8, 12, 14, 15, 16, 22, 23, 24
मार्च : 1, 2, 3
अप्रैल : 15, 16, 20, 25, 26
मई : 1, 7, 8, 9, 11, 15, 16, 22, 23, 24, 27, 28
जून : 3, 4, 5
नवंबर : 2, 3, 4, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 24
दिसबंर : 1, 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें