बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2024 में आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 46 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये वितरित किए गए थे।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों, नहीं तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे छात्रों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक लाने की छूट प्रदान की गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा का होता चाहिए। सहायक को अपने साथ स्कूल का आई कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें; बीएचयू: 50 साल भी नहीं पूरा कर सका नेपाल अध्ययन केंद्र, BHU से ही पढ़े हैं नेपाल के पीएम-गवर्नर
एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोवाइल नंवर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।