आशुतोष को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
पूविवि के दीक्षांत समारोह में 65 विद्यार्थियों को राज्यपाल देंगी पदक
स्नातक के 16 और स्नातकोत्तर के 49 टॉपर विद्यार्थी मेडल पाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में तीन दिसंबर को पत्रकारिता विभाग के आशुतोष त्रिपाठी को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर ‘अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक’ दिया जाएगा। इस समारोह में 65 विद्यार्थियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने हाथ से गोल्ड मेडल प्रदान करेंगी। आशुतोष त्रिपाठी को विवि की ओर से भी एक मेडल दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची में स्नातक के 16 और स्नातकोत्तर के 49 टॉपर मेडल पाएंगे। बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अबू फजल, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के रवि पटेल, बीटेक इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की मांडवी जायसवाल, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की रूपम यादव, बीटेक इन्फार्मेशन इंजीनियरिंग की अंजली गुप्ता, बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पूजा शर्मा, बी फार्मा की चित्रा गंगवार, बीए की शिवांगी सिंह, बीएससी के सूर्य प्रकाश पाल, बीकाम में शिवांगी सिंह, बीएससी कृषि में समृद्धि सिंह को गोल्ड मेडल मिलेगा।
बीपीई के त्रिभुवन चौहान, बीएड में अनुराग दुबे, एलएलबी में हृतिका श्रीवास्तव, बीसीए में आदर्श पाल, बीबीए में नेहा वर्मा, एमसीए में विजय कुमार गोंड, एमबीए (ई-कामर्स) में रोहित सिंह, एमबीए में पारलि पांडेय, एमबीए (एग्री बिजनेस) में अंकित सिंह, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स की शिवानी पांडेय, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल में लक्ष्मी मौर्या, एमबीए एचआरडी में अदीबा अनवर, एमएससी बॉयो केमेस्ट्री में रंजीत कुमार विश्वकर्मा, एमएससी माइक्रोबॉयोलाजी में अजीजा नेयाज, एमएससी बॉयो टेक्नोलाजी जूही शर्मा, एमएससी पर्यावरण विज्ञान अंकिता कुशवाहा, एमए (व्यावहारिक मनोविज्ञान) में प्रज्ञा सिंह, प्राचीन इतिहास में आशुतोष कुमार को गोल्ड मेडल मिलेगा।
इन मेधावियों को भी मिलेगा पदक
सैन्य विज्ञान में सौरभ दुबे, अर्थशास्त्र में शिवानी सिंह, शिक्षा शास्त्र में श्रद्धा दुबे, अंग्रेजी में अदनान खान, भूगोल में शिवांगी सिंह, हिंदी में ज्योति मिश्रा, हिंदी में साजिदा बानो, गृह विज्ञान( फूड एंड न्यूट्रीशन) में निधि सिंह, गृह विज्ञान (ह्यूमन डेवलपमेंट) में बीना, मध्यकालीन इतिहास में ऋचा पांडेय, संगीत (गायन) में प्रियंका सिंह, दर्शनशास्त्र में श्वेता सिंह, राजनीति शास्त्र में गोविंद मोदनवाल, संस्कृत में लाल बिहारी शर्मा, समाज शास्त्र में कवल देव यादव, उर्दू में उज्मा खातून, मनोविज्ञान में लक्ष्मी, एमएड में प्रमोद कुमार, एमकाम में प्राची गर्ग, वनस्पति विज्ञान में प्रिया सिंह, रसायन विज्ञान में राहत फिरदौस, गणित में शिप्रा सिंह, भौतिक विज्ञान में पूजा मिश्रा, जंतु विज्ञान में संध्या सिंह, एमएससी कृषि एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स में निधि कुमार वशिष्ठ, एनिमल हस्बैंड्री एंड डेयरिंग में आकाश कुमार सिंह, जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग में नेहा सिंह, हाटी कल्चर में अमन श्रीवास्तव, प्लांट पैथोलाजी में अजीत प्रताप यादव, एग्रोनामी में आदित्य कुमार, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री एंड स्वायल साइंस में धनंजय मौर्य, इंटोमोलाजी में अजीत पांडेय, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन में पार्थ प्रतीक और एलएलएम में तान्या गुप्ता को गोल्ड दिया जाएगा।
---
अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक करेगा सपनों को सच: आशुतोष
जौनपुर। पत्रकारिता और जन संचार विभाग के टॉपर आशुतोष त्रिपाठी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से ‘अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक’ दिए जाने की घोषणा से गदगद हैं। कहते हैं कि यह मेरे सपनों को सच करेगा। आजमगढ़ के बौवावार गांव के निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने वर्ष 2011 में जनता इंटर कॉलेज ठेकमा आजमगढ़ से हाईस्कूल और यहीं से वर्ष 2013 में इंटर की परीक्षा पास की। टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर से बीएससी गणित से पढ़ाई की। उसके बाद अपने मित्र दिग्विजय मिश्र की प्रेरणा से 2017 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जन संचार विभाग में दाखिला लिया। आशुतोष इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हैं। पिता रविकांत त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि मां पार्वती त्रिपाठी गृहिणी हैं। आशुतोष दो भाई और चार बहन हैं। छोटा भाई अभी इंटर की पढ़ाई कर रहा है।