फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम

Tue, 26 Nov 2019 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने जाते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम बनारस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वाराणसी-बाबतपुर मार्ग स्थित संत अतुलानंद स्कूल कोईराजपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल की अध्यक्षता में बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने निकल पड़े।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व किया और राम मंदिर निर्माण में आरएसएस के अभियान पर चर्चा की। जहां भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में राम मंदिर के लिए गठित होने वाले न्यास के अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की गई

सीएम वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए पहले समीक्षा बैठक करेंगे और देर रात स्थलीय निरीक्षण कर उसकी हकीकत परखेंगे। इस दौरान सीएम एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर भाजपा पदाधिकारियों से भी बात करेंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के साथ ही उसे समय पर पूरी कराने पर चर्चा होगी। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार की सुबह नौ बजे रांची रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें