फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तार, शरीर पर पेट्रोल डाल मां और पत्नी संग पहुंचा था

Fri, 27 Dec 2019 03:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
self immolation
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल ढहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी और मां के साथ जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली पहुंच गया। वह माचिस निकाल कर तीली जलाने वाला ही था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसका शांति भंग में चालान कर दिया। बाद में एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया। वहीं उसकी पत्नी और मां को पुलिस ने घर पहुंचा दिया। घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा निवासी संतोष तिवारी का पड़ोसी से रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। संतोष का आरोप है कि रास्ते को लेकर उसका और पड़ोसी से समझौता हुआ था। उसी समझौते के आधार पर उसने चारदीवारी का निर्माण कराया था। लेकिन पिछले सप्ताह मनबढ़ पड़ोसियों ने उसे ढहा दिया। उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे क्षुब्ध संतोष बृहस्पतिवार को अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर माँ जड़ावती व पत्नी कंचन देवी के साथ कोतवाली पहुंच गया। वहां वह माचिस निकाल कर तीली जलाने जा रहा था कि वहां मौजूद सिपाहयों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने संतोष का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि उसकी मां व पत्नी को घर भेज दिया गया। सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि राजस्व के मामले में पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। जब तक एसडीएम का कोई आदेश पुलिस को नहीं मिल जाता है वह कुछ नहीं कर सकती। कोतवाली में आत्मदाह की कोशिश करने वाले का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें