फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बोरे में भरने की कोशिश: नशीला पदार्थ सूंघाकर व्यक्ति ने की हरकत, बहन के शोर मचाने पर जुटी भीड़; फिर

Sat, 07 Sep 2024 05:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: किशोरियों के साथ इस हरकत की सूचना पाकर मौके पर फतेहपुर गांव के कई ग्रामीण जुट गए। दूसरी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनकर मंदबुद्धि व्यक्ति उसे बोरे में नहीं भर सका। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी और वह ग्रामीण, जिसने दोनों को बचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम का ठेला से घास लेकर घर जा रही चचेरी नाबालिग बहनों को एक व्यक्ति ने दौड़ा लिया। दौड़ाने वाले ने एक नाबालिग को नशीला पदार्थ सूंधाकर उसे बोरा में भरने की भी कोशिश की, लेकिन दूसरी बहन के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी मंदबुद्धि है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना के फतेहपुर गांव निवासी दीपचंद पासवान की नाबालिग लड़की और अजीत पासवान की नाबालिग लड़की दोनों खेत से ठेला लेकर घास लेने गई थी। देर शाम को वह दोनों ठेला से घास लेकर वापस अपने घर जा रही थी। अभी दोनों से गांव से कुछ दूरी पर थी कि अचानक एक व्यक्ति ने दोनों का दौड़ा लिया।

विज्ञापन


एक नाबालिग को नशीला पदार्थ सूंघाकर उपर बोरा डालकर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा। उसी दौरान दूसरी नाबालिग के शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर नाबालिग के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपी के पकड़ने के दौरान घायल नाबालिग को परिजन रानीपुर सीएचसी पर लेकर गए। जहां उपचार के बाद देर शाम घर भेजा गया। मामले को लेकर दोनों नाबालिग के परिजन ने पुलिस को तहरीर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि आरोपी बचपन से मंदबुद्धि है। उसकी पहचान की गई है। वह सरायलखंसी थाना के हरपुर गांव का निवासी है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, उसे परिजन का सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें