फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमले से वाराणसी के भाजपाइयों में उबाल, लगाए ममता विरोधी नारे

Fri, 11 Dec 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले में शामिल पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का टूटा शीशा - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमले से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। गुरुवार देर शाम वाराणसी के मलदहिया स्थित परेड कोठी में उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराईं ममता और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह से हमला किया गया, वह बड़ी साजिश को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

पश्चिम बंगाल की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन में डॉ. सुदामा पटेल, सिद्धनाथ शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अक्षय वर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, प्रिंस कुमार गुप्ता, अमित कुमार पांडेय, निर्मल उपाध्याय, मोनू गुप्ता, अवनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें