फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पांडेयपुर में डॉक्टर पर हमला, कहा- दवा कारोबारी के इशारे पर बदमाशों ने मारा पीटा

Thu, 17 Jun 2021 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीड़ित चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार  का आरोप है कि दवा कारोबारी सुभाष मिश्रा के इशारे पर युवकों ने मारा पीटा और कार क्षतिग्रस्त कर दी। दवा कारोबारी दबाव बनाकर अपनी दवाएं खरीदवाने के लिए यह सब करवाया है। एक नामजद सहित दो के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है
विज्ञापन
एक नामजद सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर के पास बृहस्पतिवार को बदमाशों ने चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार राय को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लंका थाना के डाफी अंतर्गत वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार राय का अखरी में अस्पताल है। चिकित्सक का आरोप है कि दवा कारोबारी सुभाष मिश्रा के इशारे पर युवकों ने मारा पीटा और कार क्षतिग्रस्त कर दी। दवा कारोबारी दबाव बनाकर अपनी दवाएं खरीदवाने के लिए यह सब करवाया है। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर लालपुर थाने की पुलिस ने सुभाष मिश्रा सहित एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें