फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों के लिए वाराणसी में बसाया जाएगा अटल नगर, अत्याधुनिक सुविधाओं की होगी व्यवस्था

Thu, 06 Sep 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बनेगा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का थ्रीडी मॉडल - फोटो : self
विज्ञापन
 प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए वाराणसी के ऐढ़े गांव में अटल नगर बसाया जाएगा। इनमें मेहमानों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था होगी। प्रशासन की पहल पर अलग अलग विभाग प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले की कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कार्ययोजना के आधार पर 15 सितंबर से काम शुरू किया जाएगा। उधर, प्रशासन काशी आतिथ्य के तहत घरों में मेहमाननवाजी करने वालों की सूची तैयार करने में जुटा है। घरों में प्रवासियों को रुकवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें ऐढ़े गांव में चयनित जमीन पर प्रवासियों के लिए स्विस काटेज सहित पूरे क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस पूरे क्षेत्र का नाम अटल नगर किए जाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसमें रिसेप्शन से लेकर फूडकोर्ट, जिम सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। पिछले दिनों मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बैठक कर व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर सभी विभागों से कार्ययोजना मांगी थी। कार्ययोजना इस सप्ताह के अंत तक मिल जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि विभागों की कार्ययोजना मिलने के बाद आगे काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीबीडी ऐप से किए जा रहे हैं आवेदन

प्रवासी भारतीयों को घरों में ठहराने वाले इच्छुक लोग मोबाइल ऐप में पीबीडी वाराणसी के जरिए आवेदन कर रहे हैं। ऐप लांच होने के बाद काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। प्रशासन की ओर से इनका सत्यापन भी शुरू करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें