अगर आपके पुलिस से जुड़े काम घर बैठे पूरे हो जाएं तो कितना अच्छा होगा। जी हां ऐसा होने वाला है और आपको पुलिस थाने का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। दरअसल, यूपी पुलिस ने यूपी कॉप मोबाइल एप है लांच किया है।
इस एप के जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं और कर्मचारी, किराएदार आदि का सत्यापन भी करा सकते हैं। डिजिटल इंडिया के तहत जल्द ही मोबाइल एप के जरिए घर बैठे ही पुलिस से जुड़े ज्यादातर प्रमुख कार्य को निपटाया जा सकता है।
एप के जरिए आवेदन करने के बाद रिपोर्ट लगाने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन, चरित्र प्रमाण पत्र, किराएदार सत्यापन सहित अन्य कार्य के लिए आवेदन करने के बाद उसे तय समय में पूरा कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी हो जाएगी।
इस व्यवस्था के लागू होने से जहां आमजन को काफी लाभ मिलेगा। वहीं रिश्वतखोरी से भी मुक्ति मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं, लखनऊ द्वारा सीसीटीएनएस योजना में सिटीजन सर्विसेज के लिए यूपी काप मोबाइल एप विकसित किया गया है।
इसके जरिए आनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने पर थाना, डीसीआरबी, एलआईयू की रिपोर्ट प्रमाण पत्र आनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। पूर्व में यह व्यवस्था संबंधित थाने के लिए ही थी।
इस एप के जरिए होंगे ये काम
Mobile App
इस एप के जरिए चरित्र प्रमाण पत्र, घरेलू सहायता सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन और किराएदार सत्यापन सहित अन्य जो डीएम के यहां से जारी होना है। उसके लिए जिलाधिकारी के लिए तैयार कराए गए साफ्टवेयर को भी इससे लिंक किया गया है।
ताकि विरोध/हड़ताल पंजीकरण, कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन, जुलूस अनुरोध, फिल्म शूटिंग, चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) आदि के लिए भी अनुमति आसानी से ली जा सकती है।
इसके अलावा यूपी काप एप के जरिए घर बैठे ही आनलाइन वाहन चोरी, वाहन लूट, चेन/पर्स/बैग/मोबाइल स्नैचिंग, सामान्य चोरी, नकबजनी, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी, लूट, डकैती, साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
घर बैठे ही इनामी अपराधियों से जुड़ी जानकारी
FIR
यूपी पुलिस द्वारा लांच किए गए मोबाइल एप के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही इनामी अपराधियों से जुड़ी जानकारी प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी ले सकता है।
इसके अलावा कोई भी नागरिक बिना थाना गए 24 घंटे में विभिन्न थानों से गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण जनपदवार एवं थानावार प्राप्त कर सकता है। एप के जरिए लापता व्यक्ति, अज्ञात शव, साइबर जागरुकता, आपातकालीन हेल्पलाइन आदि के विषय में भी पता कर सकता है।
आजमगढ़ एसपी( ग्रामीण) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आमजनों की सहुलियत के लिए पुलिस की यूपी काप मोबाइल एप लांच किया जा रहा। इस एप के जरिए ज्यादातर शिकायतें आनलाइन की जा सकती हैं। इनका आनलाइन निस्तारण भी कराया जाएगा। एप लांच करने की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसे लांच कर दिया जाएगा।