फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक लोको पायलटों ने की 36 किमी माउंटेन ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल यूथ एडवेंचर शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे की पांच सदस्यीय टीम ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। उत्तराखंड के केदारनाथ में आयोजित नेशनल यूथ एडवेंचर शिविर में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की पांच सदस्यीय टीम ने 36 किमी पैदल पहाड़ की चढ़ाई की है। भारत स्काउट्स एंड गाइड नई दिल्ली की ओर से चार से नौ अक्तूबर तक आयोजित शिविर में सहायक लोको पायलट जितेंद्र कुमार गुप्ता व अनमोल कुमार ने केदारनाथ से भी ऊपर की चोटी पर जाकर शिविर का स्कार्फ फहराया। इसकी प्रशंसा उपनिदेशक भारत स्काउट्स गाइड सुरेखा श्रीवास्तव ने भी की।
विज्ञापन

शिविर में रायवाला बेस कैंप से सोन प्रयाग गौरीकुंड तक बस और फिर गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ तक कुल 36 किलोमीटर की पैदल माउंटेन ट्रैकिंग की गई। वाराणसी से दल का नेतृत्व मुख्यालय आयुक्त अजय कुमार सिंह ने किया। स्काउट के रूप में सहायक लोको पायलट अजीत कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अनमोल कुमार, सतीश चंद्र ने भाग लिया। शनिवार को वाराणसी पहुंचने पर टीम का मंडल रेल प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने उत्साह बढ़ाया। टीम ने बताया कि केदारनाथ की माउंटेन ट्रैकिंग दुर्गम लेकिन एक साहसिक और मन को शांति समृद्धि और विश्वास देने वाला ट्रैक था। इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में देश भर से कुल 46 स्काउट गाइड सदस्यों ने भाग लिया। अजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय मुख्यालय का सहायक लीडर और अजीत कुमार श्रीवास्तव को कैंप फायर व अन्य गतिविधियों का लीडर बनाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें