फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी चौकी के सिपाही ने किशोर को पीट कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी चौकी पर तैनात एक सिपाही ने शनिवार शाम किशोर को बेरहमी से पीट दिया। किशोर को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में भेलूपुर थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम अस्सी निवासी अतुल चतुर्वेदी (15 वर्ष) कोचिंग से अपने घर लौट रहा था। घाट वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए रास्ते को बंद कर दिया था। जब अतुल ने पुलिसकर्मियों से निवेदन किया कि बैरिकेडिंग हटा लीजिए घर जाना है, इस पर अस्सी चौकी पर तैनात एक सिपाही ने अतुल से आधार कार्ड मांगा। पास में आधार कार्ड नहीं होने और घर से लाकर दिखाने का अतुल ने हवाला दिया तो आरोपी सिपाही ने गाली गालौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से घायल अतुल के मुंह और गले के पास से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया। घायल बेटे को परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें