भगवान विपक्ष के नेताओं को सद्बुद्धि दें कि वह भारतीय हो जाएं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर अश्वनी चौबे ने तंज कसा और कहा कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। जब वह सपना देखते हैं, तब चकनाचूर होता है। वह जीरो पर चले जाते हैं।
मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना पर कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। सुशासन बाबू दुशासन बनके दुश्चरित्र लोगों की गोद में बैठे हैं। पलटू राम का भविष्य भी गर्त में है, वह हमेशा पलटते रहते है, अब उनका अंतिम पलट होगा। नीतीश कुमार सोलहो शृंगार करके बैठ जाएंगे, तब भी उनके पास भाजपा सहित कोई नहीं जाएगा।