फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत छह पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के वाजिदपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया। चारा नहीं होने समेत कई कमियां मिलने पर सीडीओ ने छह पर कार्रवाई की। सीडीओ ने बीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है। एक डाक्टर समेत तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एक सफाईकर्मी का एक दिन का वेतन रोका है।
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार गोवंश आश्रय स्थल पर गंभीर अनियमितता पाई गई। खंड विकास अधिकारी पर अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करने, गोवंश आश्रय स्थल पर पशु चारा उपलब्ध नहीं पाया गया। पशुओं की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। इस संबंध में सफाई कर्मी विजय कुमार यादव का एक दिन का वेतन रोका गया। ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ओर से ग्राम पंचायत में साफ सफाई से संबंधित कार्य नहीं कराया गया। पशु चारा उपलब्ध नहीं कराने के कारण उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। रात में आश्रय स्थल की चारदीवारी को तोड़कर गायें आपस में लड़ीं और एक गाय की मौत हो गई। उसे निश्चित स्थान पर दफन नहीं कराया गया। साथ ही उनके इलाज का कोई प्रबंध नहीं किया गया। जिसके लिए पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश कुमार एवं डॉक्टर मधुर गोपाल निगम पशु चिकित्सा अधिकारी हरहुआ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित पशुओं की देखभाल सही ढंग से नहीं करने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी खंड विकास अधिकारी हरहुआ, डॉ. वीबी सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मागा गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-------------
अपनी कमी छिपाते दिखे अधिकारी
हरहुआ। केयर टेकरों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पांच दिन से चारा खत्म है। बार—बार कहने के बाद शनिवार को चार झाल चारा आया था, जो उसी दिन खत्म हो गया। उसके बाद कई बार फोन किया गया लेकिन चारा नहीं आया। भूखे पशुओं ने लड़कर चाहरदीवारी तोड़ दिया। जबकि अधिकारियों ने बताया कि रात में बरसात के चलते चाहरदीवारी गिरी है। उधर, मरे हुए और तड़प रहे पशुओं का फोटो और वीडियो वायरल होने पर स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे। सेहमलपुर निवासी भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य अजय मिश्रा ने अधिकारियों के कार्यशैली पर सवाल उटाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों की शिकायत करेंगें।
विज्ञापन

--------
अधिकारी मौके पर पहुंचे, पशु चिकित्सक गायब
सूचना मिलने के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गये लेकिन स्थानीय पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। केयर टेकर उषा और शंभू ने बताया कि यहां चिकित्सक डेढ़ माह पहले आये थे, उसके बाद से आज तक नहीं आए। मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी बीबी सिंह खुद मौके पर पहुंचे उसके बाद चिकित्सकों की टीम इलाज शुरू की। चिकित्सकों ने भी बताया कि शाम तक इनकी मौत हो जायेगी हालांकि उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें