फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधार गृह से एक युवती और दो महिलाएं गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। दांदूपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में संचालित स्वाधार गृह से मंगलवार को एक युवती और दो महिलाएं गायब हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं लगा तो शिवपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने स्वाधार गृह की काउंसलर से रिपोर्ट तलब की। वही पुलिस कैंट स्टेशन, रोडवेज अन्य स्थानों पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत दांदूपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मदद से स्वाधार गृह संचालित होता है। परिजनों से पीड़ित, निराश्रित या किसी आपदा से पीड़ित महिलाएं आकर स्वाधार गृह में रहती हैं। इस समय स्वाधार गृह में मौजूदा समय में छह महिलाएं रह रही थीं। सुबह के बाद किसी समय एक युवती व दो महिलाएं गेट से बाहर भाग निकलीं। तीनों के भागे जाने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचित करते हुए खोजबीन शुरू हो गई।
स्वाधार गृह की काउंसलर सोनी चौबे ने बताया कि संभवत: तीनों के हाथ मेन गेट की चाबी लग गई और वह मौका देखकर यहां से बाहर निकल गईं। गायब होने वाली युवती 20 वर्षीय गुड़िया है और वह बिहार के पटना की रहने वाली है। दूसरी 35 वर्षीय मूकबधिर गुड़िया है और यह पता नहीं कि वह कहां की है। वहीं छावनी क्षेत्र की रहने वाली तीसरी 25 वर्षीय खुर्शीदा बानो है। खुर्शीदा के साथ उसकी छह माह की बच्ची भी है। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संचालकों से जवाब मांगा गया है कि देखरेख में किस स्तर पर लापरवाही हुई। जिन दो महिलाओं के नाम और पता का उल्लेख है, उनके परिजनों से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें