फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने भाजपा से जताई नाराजगी, गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

Wed, 26 Dec 2018 11:28 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई में अपना दल के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। आज सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को नहीं बुलाया गया। अन्य कार्यक्रमों में भी नहीं बुलाया जाता। नाराजगी अमित शाह से जताई जा चुकी है। आशीष पटेल मिर्जापुर के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सम्मान चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमें सम्मान मिले और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बने। भाजपा को तीन प्रदेशों में मिली पराजय से सीख लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद भी किसी भी आयोग में अपना दल के नेताओं को जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में हमारी ताकत बढ़ी

उत्तर प्रदेश में एनडीए की सहयोगी तीनों पर्टियों के नेता हताश हैं। विधायक, सांसद और मंत्री सभी नाराज हैं। कहां समस्या आ रही है इसको दूर करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि समस्याएं जल्दी हल हों, नहीं तो एनडीए को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में होगा। यूपी में सीट बटबांरे को लेकर कहा हमारी ताकत बढ़ी है इसलिए सम्मानजनक सीटें चाहिए।

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि मायावती शासनकाल में कानून व्यवस्था सबसे अच्छी थी। पत्रकारों ने जब राहुल गांधी के बारे में सवाल किया तो आशीष पटेल ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें