फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जब तक रहेगी सांस आता रहूंगा संकटमोचन के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा बोले, देश भर में 121 स्थानों पर मिली है भजन कराने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

गोरखपुर से शुरू होकर श्रीनगर में होगा समापन, युवा कलाकारों को मिलेगा मौका
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जब तक मेरी सांस रहेगी संकटमोचन के दरबार में हाजिरी लगाने आएंगे। लगातार 25 साल से हनुमान जी का आशीर्वाद मिल रहा है। उनकी ही कृपा से जीवन की नैया भी चल रही है। जब तक गले में आवाज रहेगी मैं बाबा के दरबार में शीश नवाने आता रहूंगा। यह कहना है मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा का।
संकटमोचन संगीत समारोह में हाजिरी लगाने पहुंचे भजन सम्राट ने कहा कि युवाओं को खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा। संगीत की दुनिया में बेहतर करने वालों को शास्त्रीय संगीत जरूर सीखना चाहिए। अगर वह गजल भी गाएंगे, सूफी गाएंगे, भजन गाएंगे, फोक गाएंगे तो उनमें प्रभाव आ जाएगा। अगर खुद को बेहतर नहीं बनाया तो कहीं भी सफलता नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

अनूप जलोटा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके ओमकार ग्रुप को देश के 121 घाटों पर भजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी शुरुआत गोरखपुर के राप्ती घाट से होगी और इसका अंतिम पड़ाव पड़ाव श्रीनगर में झेलम का किनारा होगा। इस आयोजन का एक पड़ाव बनारस, प्रयागराज समेत गंगा तट वाले कई शहर हैं। आयोजन में युवाओं और नई प्रतिभाओं के लिए मंच मिलेगा।
विज्ञापन

अनूप ने कहा कि देश को सोने की चिड़िया कह दिया गया और अंग्रेजों ने उसको लूट लिया। मुगलों ने तबाह कर दिया, लेकिन अब पीएम मोदी ने चिड़िया को शेर बना दिया है। अब कोई लूट के दिखाए। जिस देश ने यहां पर इतने साल राज किया। वहां का पीएम अब सनातनी है। इंग्लैंड का प्रधानमंत्री हिंदू है। उसके घर में दिन-रात भगवान की पूजा होती है। इसलिए मैं अब पुरानी लिरिक्स बदल रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें