पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। अमर
- फोटो : Samvad
जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में शनिवार को 7वीं जनपदीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें छह स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर आर्यन ने चार स्वर्ण पदक जीते।
अंडर 11, 14, 17 एवं 19 में एकल, मिक्स पेयर, ट्रायो और समूह वर्ग में 8 स्वर्ण पदक जीतकर सनबीम स्कूल वरुणा विजेता और 7 स्वर्ण पदक लेकर सनबीम सारनाथ की टीम उपविजेता बनी। आयोजन सचिव अखिलेश रावत ने बताया कि तीसरे स्थान पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। इसमें जिले के 8 स्कूलों के 110 खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। प्रतियोगिता में एलिमेंट्स हेलिकॉप्टर, एयरटन, हाइवी, स्टैंडल सपोर्ट, कॉलेब्रेशन, लिफ्ट जैसे एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स मूवमेंट को देखकर मुकाबले का निर्णय किया गया। मुख्य अतिथि पूजा मधोक, विशिष्ट अतिथि आचार्या नंदिता शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने दिया। मौके पर जॉनी कुमार, विश्वास राव, अनिल सिंह, प्रशांत रावत और आशीष शर्मा मौजूद रहे।
पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। अमर- फोटो : Samvad
पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। अमर- फोटो : Samvad