फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस यादव का ‘डंपिंग यार्ड’: मुंहमांगी रकम न मिलने पर ट्रकों के साथ ये करते थे गुर्गे

Thu, 15 Jun 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Written by: पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप खड़े कराए जाते थे ट्रक, यहां होती थी एक्स्ट्रा वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल में बंद एआरटीओ आरएस यादव और उसके गुर्गे ट्रक चालकों और मालिकों से मुंहमांगी रकम न मिलने पर रजिस्ट्रेशन और परमिट संबंधी कागजात छीन लेते थे। इस बारे में कई ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस अधीक्षक चंदौली से शिकायत करते हुए अपने कागजात वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि एआरटीओ की गिरफ्तारी के बाद उसके गुर्गे भी लापता हैं। ट्रकों की आरसी सहित अन्य कागजात एआरटीओ के इशारे पर गुर्गों ने जमा करा लिए थे। अब कागजात के बगैर ट्रक मालिक परेशान हैं।

एसपी चंदौली ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है कि जो भी ट्रक मालिक वाहन के कागजात आरएस यादव या उसके गुर्गों के पास जमा होने संबंधी शिकायत करे, उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में ‘वसूली के लिए बना रखा था ट्रकों का डंपिंग यार्ड’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बताया था कि चंदौली जिले के नौबतपुर चेक पोस्ट से ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर आरटीओ सिंडिकेट रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप खाली जगह पर ले आता था।

यहां डंपिंग यार्ड में ट्रकों को खड़ा कराकर मनमानी वसूली की जाती थी। खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी चंदौली संतोष सिंह ने मातहतों के साथ तथाकथित डंपिंग यार्ड पर छापेमारी की।

छानबीन में इसकी पुष्टि हुई कि उस स्थान पर जबरन ट्रक खड़े कराए जाते थे और मनमानी वसूली के लिए उनके रजिस्ट्रेशन इत्यादि संबंधी कागजात छीन लिए जाते थे। मुंहमांगी रकम अदा करने पर ही ट्रकों के कागजात लौटाए जाते थे। हालांकि, आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद से उनके गुर्गे लापता हैं। डंपिंग यार्ड में खड़ा कराए गए ट्रक भी उसी दिन छोड़ दिए गए थे।

 एसपी चंदौली ने बताया कि इस बारे में कई लोगों ने फोन करके भी उनसे शिकायत की है। जिले के थानेदारों को कहा गया है कि यदि कोई ट्रांसपोर्टर शिकायत लेकर आए कि उनके वाहन संबंधी कागजात आरएस यादव या उसके करीबियों ने जबरन छीन लिया है तो उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

उधर, आईजी रेंज दीपक रतन ने बताया कि ऐसी शिकायतें उनके संज्ञान में भी आई हैं। एसपी चंदौली को निर्देश दिया गया है कि सभी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें