फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नारियल पानी के बहाने बैटरी का एसिड पिलाने का आरोप, कारीगर की बिगड़ी हालत; एफआईआर

Wed, 18 Nov 2026 02:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जूता सिलने वाले कारीगर को नारियल पानी पिलाने के बहाने बैटरी का एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में नारियल पानी पिलाने के बहाने बैटरी का एसिड पिलाने का आरोप लगा है। तरल पदार्थ पीने के बाद जूता सीलने का काम करने वाले कारीगर लालमन की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
विशुनपुरा गांव निवासी लालमन की दुकान के पास ही छेदी सोनकर की फल की दुकान है। आरोप है कि एक नवंबर 2026 को फल की दुकान पर मौजूद आकाश सोनकर पुत्र नत्थू सोनकर निवासी उकथी, चौबेपुर ने लालमन को एक तरल पदार्थ पीने के लिए दिया। 

परिजनों का आरोप है कि नारियल पानी बताकर उन्हें बैटरी का एसिड पिला दिया गया। इसे पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में परिजन उनका घरेलू और सामान्य उपचार कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें