आजमगढ़ में हाईवे पर एक अज्ञात शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि शव के पास कोई दस्तावेज न मिलने से पहचान नहीं हो सकी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली में प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव से करीब 500 मीटर दूर एक स्कूटी बरामद हुई। स्कूटी की चाबी शव के पास मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बुधवार सुबह साधन सहकारी समिति के सामने सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटनास्थल के आसपास वाहनों के टायरों के निशान भी मिले। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मदन के घर के सामने खड़ी स्कूटी बरामद की। उसका पंजीकरण नंबर गुजरात का बताया गया। हैरानी की बात यह रही कि स्कूटी की चाबी शव के पास मिली। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले।
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने शव और स्कूटी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्कूटी के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।