फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्तीः तीसरे दिन पास हुए बलिया के 362 युवा, कल होगी आजमगढ़ की दौड़

Tue, 12 Dec 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में सेना भर्ती के लिए हो रही दौड़ में मंगलवार को बलिया के युवकों ने खूब पसीना बहाया। सुबह से दोपहर तक चली दौड़ में 4143 युवकों में से 362 पहली बाधा पार कर पाए। अब ये युवक अगली शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन

दौड़ पास करते हुए युवकों ने सबसे पहली और बड़ी बाधा पार कर ली है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद ये देश की रक्षा करने के लिए तैयार होंगे। मंगलवार को हुई भर्ती के लिए बलिया जिले की बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के 8727 युवकों ने रिजस्ट्रेशन कराया था।
  इसमें से 4655 युवक ही भर्ती में भाग लेने पहुंचे। इसमें से 512 युवक मानक से कम लंबाई होने की वजह से दौड़ से पहले ही बाहर कर दिए गए। सुबह करीब 6:45 बजे से शुरू हुई दौड़ में 4143 युवकों ने भाग लिया। एक बार की दौड़ में करीब तीन सौ लोगों को दौड़ाया जा रहा था।
विज्ञापन

  11:20 बजे तक चली दौड़ में 362 युवक सेना भर्ती की पहली बाधा दौड़ को पास कर पाए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि बुधवार को आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर, सगड़ी और आजमगढ़ शहर की भर्ती होगी।
  सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की मूल कापी और सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थिर्यों को अपने साथ अपनी 15 फोटो भी लानी है।
  वहीं दूसरी तरफ बलिया के बांसडीह रहने वाले शोभित कुमार ने ट्रेडमैन की भर्ती के लिए आवेदन किया था लेकिन वह जीडी की भर्ती में दौड़ा। दौड़ पास करने के बाद भी उसे भर्ती से बाहर कर दिया गया। मंगलवार को ऐसे चार युवकों को दौड़ पास करने के बाद भर्ती से बाहर किया गया।
  दो युवक कलाई के ऊपर बड़ा टैटू लगाकर आए थे जिन्हें बाहर किया गया। एक युवक ने लंगोट पहन कर दौड़ लगाई और वह पास भी हो गया लेकिन उसे बाहर कर दिया गया। सेना के अधिकिारयों का कहना है कि हाफ पैंट और बनियान पहन कर ही दौड़ना है। कोहनी के नीचे टैटू लगाकर आने पर बाहर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें