फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय जवान की सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

Wed, 06 Dec 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
जवान को सलामी देता सेना का अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जवान की राजस्थान के जैसलमेर में चार दिसंबर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को जब जवान का शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। गांव में चारों तरफ गमगीन माहौल था। जिले के लाल को खोने पर सबकी आंखे नम थी। जवान अपनी बहन की शादी के बाद एक दिन पहले ही ड्यूटी के ल‌िए घर से निकला था। अगले दिन ही सड़क हादसा हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद सेना के जवानों ने जवान के शव को सलामी और पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। शाम को परिजनों ने गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार कर दिया।
जिले के जंगीपुर स्थित निहालनगर निवासी संजय गुप्ता (35) वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। राजस्थान के जोधपुर में जवान की तैनाती थी। बीते 23 नवंबर को वह अपनी चचेरी बहन की शादी में छुट्टी लेकर घर आए थे।
विज्ञापन


करीब 9 दिन की छुट्टी के बाद जवान बीते 3 दिसबंर को जोधपुर के लिए रवाना हो गया था। बीते सोमवार को बस से जोधपुर जाते समय जैसलमेर में बस खाई में पलट गई। इस घटना में जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

आर्मी के अधिकारियों ने दी सूचना

जवान का शव आते ही लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आर्मी के अधिकारियों ने सोमवार की देर शाम परिजनों को फोन पर बताया कि जोधपुर के लिए आ रही बस जैसलमेर के पास खाई में जा गिरी। घटना में सेना का जवान संजय गुप्ता की मौत हो गई।   इसके बाद परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क हादसे में जवान की मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के तमाम लोग निहाल नगर स्थित जवान के घर पहुंचने लगे।

बुधवार को दिन में करीब 12 बजे सेना के जवान शव घर लेकर पहुंचे। परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। सेना के जवानों ने जवान के शव को सलामी और पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

शाम को परिजनों ने गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि पिता सुखराम गुप्ता ने दी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी वर्ष 2007 में शहर कोतवाली के गोरा बाजार निवासी अर्चना गुप्ता के साथ हुई थी। उसकी एक पुत्री और एक पुत्र है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें