फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अर्जन और अच्चिलेस ने अंतरिक्ष में किया संवाद, नागरी नाटक मंडली में हुआ भावपूर्ण मंचन

Thu, 11 Apr 2024 11:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों का जमावड़ा रहा। नाट्य पक्ष के साथ ही कार्यक्रम में तकनीक का भी उपयोग हुआ, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान हुआ भावपूर्ण मंचन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नागरी नाटक मंडली का मंच गुरुवार को फ्रांसीसी दूतावास की ओर से आयोजित नाटक ही रोज का गवाह बना। श्रीमद्भागवतगीता और यूनानी महाकाव्य इलियाड के पात्रों क्रमश: अर्जुन और अच्चिल्लेस का अंग्रेजी में संवाद दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। मृत्यु के बाद दोनों पात्रों की मुलाकात जब अंतरिक्ष में होती है तो उन्होंने युद्ध की विभीषिका पर अपना-अपना विचार साझा किया।

विज्ञापन




फ्रांसीसी दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रांसेज इंडिया के सहयोग से फ्रांसीसी स्कूल ईएनएसएटीटी और भारतीय थियेटर ट्रूप आदिशक्ति लेबोरेटरी की ओर से नाट्य मंचन हुआ। नाटक में दोनों महान योद्धाओं के पुत्रों अभिमन्यु और इसीजीनिया के बीच भी संवाद ने कौतूहल पैदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी-विदेशी कलाकारों की संयुक्त प्रस्तुति में नाट्य पक्ष के साथ ही तकनीक का प्रयोग काबिले तारीफ रहा। नाटक में निम्मी राफेल, जूली, मैतिल्ड,मारियूस, एल्सा, सूरज एवं मीदू ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। निम्मी राफेल के नाटक का निर्देशन विनय कुमार कोट्टेकल जोसेफ ने किया। संगीत लॉली, लाइट कैलिस्त, सहायक निर्देशन आर्नो, मंच सज्जा फ्रांस्वा ने की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें