फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत पर कपड़ा फैलाने को लेकर विवाद...नोकझोंक, दो महिलाएं छत से नीचे गिरीं, एक की मौत; दूसरी घायल

Sat, 31 Jan 2026 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विवाद के बाद महिला की माैत की सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति ने आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
ज्योति की लाश के पास पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में शनिवार दोपहर छत पर कपड़ा सुखाने पहुंची दो महिलाओं में विवाद हो गया। नोकझोंक के दौरान दोनों महिलाएं छत से नीचे गिर गईं। एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी महिला समशुल बेगम के खिलाफ पीडि़ता के पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुर्दहा बाजार निवासी और राज मिस्त्री तेज बहादुर ने बताया कि वह पत्नी ज्योति प्रजापति (22) दो साल की बेटी दीपाली और दो माह की बेटी लक्ष्मी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उसी मकान में समशुल बेगम उर्फ सुमन भी किराए पर रहती थी। दोनों के बीच अक्सर छत पर कपड़ा फैलाने को लेकर विवाद होता था। 

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

दोपहर लगभग 1.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी छत से गिर गई है। घर लौटने पर पता चला कि शनिवार दोपहर एक बजे ज्योति छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। आरोप है कि समशुल भी वहां पहुंच गई और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर समशुल ने ज्योति को धक्का दे दिया। 

गिरते वक्त ज्योति ने समशुल को पकड़ लिया, जिससे दोनों नीचे आ गिरीं। हादसे में ज्योति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समशुल गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मासूम बच्ची को काैन संभालेगा
पत्नी की लाश देखकर पति तेज बहादुर के आंसू नहीं रूक रहे थे। वह अपनी बेटी को गोद में लेकर उसे संभाल रहे थे। आसपास के लोगों में चर्चाएं थीं कि ज्योति बहुत ही मिलनसार थी। समशुल अक्सर उस पर बोली कसती थी। छत पर भी ऐसा ही कुछ हुआ होगा और मामला मारपीट तक चला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें