फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: बीएचयू में पुरातत्व जंतु विज्ञान कोर्स शुरू, अतीत से जुड़े तथ्य आएंगे सामने; जानें- क्या है खास

Thu, 16 Oct 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पुरातत्व जंतु विज्ञान कोर्स शुरू किया गया है। ये तीन क्रेडिट का एक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स है। इसके जरिये विज्ञान के हजारों रहस्य सामने आएंगे। 
 
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में नई शिक्षा नीति के तहत पुरातत्व जंतु विज्ञान नाम से तीन क्रेडिट का एक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स शुरू किया गया है। इसमें सिंधु-सरस्वती घाटी, नीएंडरथल मानवों और डीएनए तकनीक समेत अतीत के विज्ञान से जुड़े हजारों तथ्य सामने आएंगे। इसकी कक्षा लेने के लिए देश भर के विद्वानों को बीएचयू बुलाया जाएगा। इस कोर्स की पढ़ाई बीएससी तीसरे सेमेस्टर में होगी। 

विज्ञापन


जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने इस कोर्स को डिजाइन किया है। इसमें छात्रों को पुरातत्व से जोड़कर मानव और पशु अवशेषों का अध्ययन कराया जाएगा। कोर्स में मानव विकास पर खास फोकस किया गया है। यह दक्षिण एशिया के प्रागैतिहासिक कालखंड यानी कि 25 लाख ईसा पूर्व तक जीवन को वैज्ञानिक दृष्टि से उजागर करेगा। 

इसे भी पढ़ें; Railway News: मंडलों के समन्वय से दूर होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, प्लेटफॉर्म पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षा की अवधारणा को मजबूत करना है। इसमें विज्ञान, इतिहास, पुरातत्व और आनुवंशिकी शामिल हैं। प्रोफेसर चौबे ने बताया कि कोर्स की संरचना पाषाण युग से लेकर प्राचीन डीएनए तक के रोचक सफर पर आधारित है। छात्रों को पुरातत्व और जंतु विज्ञान के मूल सिद्धांतों से परिचित कराएगी। कोर्स में वरिष्ठ विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्याता के तौर पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें