उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड और बीएड स्पेशल कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ नौ जुलाई तक छात्र फॉर्म भर सकते हैं। छह अगस्त को निर्धारित केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विवि के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 29 जून और विलंब शुल्क के साथ नौ जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। शेडयूल जारी कर दिया गया है। आवेदन एवं शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। बताया कि यह पाठ्यक्रम न्यूनतम दो और अधिकतम पांच वर्ष का है। 550 सीटों पर होने वाले दाखिले में इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) की 50 सीटें भी शामिल हैं। हर कॉलेज में 55 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया होगी। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी जानना है जरूरी
आवेदन में त्रुटि संशोधन 10 से 14 जुलाई
प्रवेश पत्र डाउनलोड करना 21 जुलाई