हज यात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। हज पर जाने के इच्छुक जायरीन 31 जनवरी तक अपने आवेदन कर सकते हैं। हज के संबंध में पूर्वांचल हज सेवा समिति के मुख्य कार्यालय में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद ने कहा कि निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। जायरीन इन केंद्रों पर निशुल्क परामर्श के साथ ही अपने आवेदन कर सकते हैं। हज पर जाने वालों को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगना अनिवार्य है। बैठक में मौलाना रियाज अहमद कादरी, हाजी जुबैर, मो. सलमान अदनान, तारीक हसन खान, हाजी ओकास अंसारी, हाजी साबिर अराफात, बाबू भाई, अख्तर हुसैन, अब्दुल कयूम, रेयाज अहमद, राजू मौजूद रहे।
दस्तावेज हैं जरूरी
पासपोर्ट की मूल कॉपी, आधार कार्ड की मूल कॉपी, पैन कार्ड की मूल कॉपी, फोटो सफेद बैकग्राउंड की, बैंक पासबुक या चेक प्रमुख हाजी के अकाउंट का, ब्लड ग्रुप, कोविड वैक्सीन की दोनों डोज की सर्टिफिकेट, प्रमुख हाजी का मोबाइल नंबर, 300 रुपये की ऑनलाइन या हज कमेटी के एकाउंट में जमा की रसीद।