प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने कहा कि अपना दल (एस) पिछड़ों की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान चलाने की अपील की। कारागार मंत्री ने कहा कि विधानसभा में विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को करना होगा।
वह रविवार को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के 12वें परिनिर्वाण दिवस पर लखरांव स्थित धनपति इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने पिछड़ों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जुटने का आह्वान किया। पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपने को साकार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।
संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने कसेरा समाज, पिछड़े, वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज भले ही पार्टी संस्थापक हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके बताए मार्ग पर चलकर पिछड़ों की मदद की जा सकती है। आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिहोर पटेल और संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान भगवत सिंह, महेंद्र पटेल, मनीष सिंह, अजीत पटेल, राकेश यादव, शरद यादव, धीरेंद्र सिंह सोनू, भरत पटेल, हौसिला पटल, राजबहादुर, चंद्रबली, अनिता पटेल, उदय पटेल, रीना पटल, भीरू पटेल, सत्यनारायण पटेल, चंद्रमोहन पटेल, राधेश्याम भारती, राजेश पटेल, बसंत, संतोष, सियाराम, डा. शिवकुमार सिंह, चंद्र मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।