फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने बाहुबली मुन्ना बजरंगी की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

Sun, 12 Feb 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जौनपुर की मड़ियाहूं सीट से प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

साथ ही वाराणसी की सेवापुरी सीट से भाजपा छोड़कर अद में शामिल हुए विभूति नारायण राय को टिकट दिया गया है। अजगरा क्षेत्र से सौरभ कन्नौजिया अद के प्रत्याशी होंगे।

रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कृष्णा पटेल ने यह जानकारी दी। सीमा सिंह को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुन्ना बजरंगी अपराधी हो सकते हैं लेकिन इसमें उनकी पत्नी और परिवार का क्या दोष है। बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी अपना दल से चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने कहा कि पार्टी प्रदेश के 200 सीटों पर बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, पीस पार्टी के डॉ. अयूब और निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


अद ने 100 में 70 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बनारस में पार्टी पिंडरा, शिवपुर, सेवापुरी, रोहनिया और अजगरा में चुनाव लड़ने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें