फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल संस्थापक की जयंती पर फिर से मां-बेटी में 'जंग', जानिए...

Sun, 02 Jul 2017 12:05 PM IST
amarujala.com, written by उत्पल कांत
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल और कृष्णा पटेल
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर ‌मां-बेटी( कृष्णा-अनुप्रिया पटेल) के बीच फिर से 'जंग' की स्थिति है। विधानसभा चुनाव से पहले दो फाड़ हो चुकी पार्टी आज अलग अलग शहरों में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। यह जंग है अपना दल(कृष्णा गुट) और अपना दल (एस) के बीच।
विज्ञापन



अपना दल(कृष्णा गुट) की कमान कृष्णा पटेल के हाथ में है तो वहीं अपना दल (एस) की कमान उनकी बेटी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ में। यह दोनों पार्टियां आज अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती मना रही है।

अपना दल(कृष्णा गुट) इलाहाबाद में किसान महारैली के रूप में इस जंयती को मना रही हैं तो वहीं अपना दल (एस) वाराणसी में जन स्वाभिमान रैली मना रही है। विधानसभा चुनाव के भाजपा को समर्थन देने और सीट बंटवारे के मुद्दे पर मां-बेटी में जंग हुई थी।
विज्ञापन


इसका नतीजा हुआ कि अपना दल दो खेमों में बंट गई। विधान सभा चुनाव में अपना दल(कृष्णा गुट) को मुंह की खानी पड़ी। आज सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर मां बेटी अपना शक्ति प्रदर्शन करने का कोई असर नहीं छोड़ रही।

इलाहाबाद के किसान महारैली में मुख्य अतिथि पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल हैं। वाराणसी के जन स्वाभिमान रैली  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि है।

कार्यक्रम से दो दिन पूर्व शुक्रवार को दोनों पार्टियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया थी कि इस महारैली के जरिए सूबे की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। इलाहाबाद के सहसों चौराहा पर आयोजित किसान महारैली के लिए अपना दल (कृष्णा गुट) ने दावा किया था कि यहां प्रदेश भर से कार्यकर्ता जुटेंगे।

हार्दिक पटेल की भी इस रैली के जरिए यूपी के राजनीति में प्रवेश होगा। यह उनकी पहली रैली है। कार्यक्रम के बाद ही पता चलेगा कि अपना दल के इस जंग में कौन सफल रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर उनकी बेटी केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल राजग गठबंधन की सत्ता और संगठनात्मक एकजुटता दोनों की ताकत का एहसास कराने में जुटी हैं।

दो जुलाई को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली अपना दल (एस) की जन स्वाभिमान रैली के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। रैली में इनके अलावा राज्य के कई मंत्री शामिल होंगे।

पार्टी के लिए यह सत्ता में भागीदारी का जश्न मनाने का आयोजन होगा। हालांकि उनके लिए चुनौती यह है कि उनका मां कृष्णा पटेल और उनकी बहन पल्लवी पटेल ने इसी दिन इलाहाबाद में जयंती के आयोजन में हार्दिक पटेल को बुलाया है।  

प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे करने के बाद गठबंधन और सरकार में शामिल अपना दल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की यह पहली रैली होगी। दोनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहेंगे कि वे एकजुट रहें। लोकसभा का चुनाव भी दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री का दावा है कि रैली में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता आएंगे। रैली में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, विधि, न्याय, सूचना, युवा खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर के अलावा अपना दल कोटे से कारागार मंत्री जय कुमार पटेल समेत कई मंत्री आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें