फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज काशी में, रैली स्थल तैयार लेकिन सता रही बारिश की चिंता

Sun, 02 Jul 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
जगतपुर में सभास्थल के बाद बारिश के कारण जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में अपनादल (एस) की ओर से आयोजित जनस्वाभिमान रैली में आज शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मद्देनजर सभा स्थल की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


बारिश को देखते हुए पंडाल वाटर प्रूफ बनाया गया है। मुख्यमंत्री का मंच बारिश को देखते हुए तैयार कराई गई है। अफसरों और पार्टी नेताओं को को बारिश की चिंता सता रही है। रविवार भोर में हुए बारिश के कारण रैली स्थल पर कई जगह जलजमाव हो चुका है।

दिन खुलने के बाद जलजमाव वाली जगहों पर बालु-मिट्टी डाला जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के मंच के अलावा  दो और मंच बना दिए गए हैं। इस पर स्थानीय नेता और विधायक एवं मंत्री होंगे।
विज्ञापन


सभा स्थल में प्रवेश के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। एक वीआईपी व दो जनता के लिए होगा। इसमें छह मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वहीं शनिवार को बारिश होने से सभा स्थल पर पानी लग गया था।

बारिश से अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई थी। रविवार को बारिश हो गई तो मैदान मे पानी लगने की उम्मीद है। इससे दिक्कत हो सकती है।

शनिवार को सभा स्थल का जायजा लेने के लिए एडीजी बी महापात्रा, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, भुल्लनपुर पीएसी कमांडटेंड दीपिका तिवारी, उपजिलाधिकारी राजातालाब नीता यादव, सीओ सदर नेहा  तिवारी गए थे। 
 
विज्ञापन

सीएम योगी का काशी का कार्यक्रम

जगतपुर में सभास्थल के बाद बारिश के कारण जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार वाराणसी दौरे पर होंगे। इस दौरान वह विकास योजनाओं को परखने के साथ ही वह भ्रमण के दौरान शहर का हाल भी जानेंगे। सर्किट हाउस से वह सड़क मार्ग से कैंट स्टेशन होते हुए जगतपुर इंटर कालेज और ककहरिया जाएंगे।

26 मई को वह अपने पिछले दौरे में वह सर्किट हाउस से ही वापस चले गए थे। रास्ते में ही चौकाघाट, लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण भी कर सकते हैं। 

प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम रविवार को दिन में 10:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद वह 2:15 बजे सीधे जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) की ओर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे। यहां से सीएम 3:35 बजे ककरहिया गांव पहुंचेंगे।

गांव के निरीक्षण के बाद 4:10 बजे लहुराबीर स्थित आईएमए जाएंगे और डॉक्टरों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 4:35 बजे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गणेश बाग हॉल पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें