फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा सोनारपुरा, कैंट और रथयात्रा में भी चलेंगे नंदीरथ; किराया जान लें

Wed, 22 Jul 2026 02:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा सोनारपुरा, कैंट और रथयात्रा में भी नंदीरथ चलेंगे। मैदागिन और गोदौलिया से गेट नंबर चार का किराया 10 रुपये है। जो लोग मैदागिन से गेट नंबर चार होकर गोदौलिया जाएंगे उनका किराया 20 रुपये है। 
विज्ञापन
वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की गई है। इसका नाम नंदीरथ है। अभी बेनियाबाग, मैदागिन, गोदौलिया से मंदिर के गेट नंबर चार तक 25 नंदीरथ चल रहे हैं। आने वाले दिनों में संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें यातायात विभाग का सहयोग लिया जाएगा। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की देखरेख में चल रहे नंदीरथ को आने वाले दिनों में सोनारपुरा, रथयात्रा, कैंट, बीएचयू, छावनी आदि क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मैदागिन और गोदौलिया से गेट नंबर चार का किराया 10 रुपये है। जो लोग मैदागिन से गेट नंबर चार होकर गोदौलिया जाएंगे उनका किराया 20 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: वाराणसी में जंतर-मंतर विवाद की गूंज, सड़कों पर युवा; बीएचयू और काशी विद्यापीठ में पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन


बेनियाबाग से मंदिर जाने वालों को 20 रुपये है। इसके अलावा पांच साल तक के बच्चे, दिव्यांग और 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों का किराया निशुल्क है। अभी सुबह 5 से रात के 9 बजे तक नंदीरथ चलाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा व अन्य वाहनों से मंदिर जाने वालों को पीडीआर, गोदौलिया चौराहे और मैदागिन पर रोक दिया जाता है।  

विज्ञापन

अभी चल रहे दो तरह के नंदीरथ
वर्तमान में दो तरह के नंदीरथ हैं। एक में 6 लोगों के बैठने की क्षमता और दूसरे में 9 लोगों की। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक नंदीरथ की सुविधा शुरू की गई है।
अधिकारी बोले
स्मार्ट सिटी की देखरेख में अभी 25 नंदीरथ चलाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद इनकी संख्या बढ़ेगी और दायरा बढ़ाया जाएगा। -हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें