फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela: बरेका में रोजगार मेले में अनुप्रिया पटेल ने दिया नियुक्ति पत्र, खिल उठे युवाओं के चेहरे

Sat, 12 Jul 2025 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बरेका के के प्रेक्षागृह में आयोजित रोजगार मेले में भारी संख्या में विभिन्न विभागों में चयनित युवा शामिल हुए। इस दौरान राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल ने युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रेक्षागृह में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भारत सरकार की राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय अनुप्रिया पटेल रहीं। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियो से कहा कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें सशक्त बनाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "युवाओं की देश के विकास की यात्रा में भागीदारी हो और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार संकल्पित है। इसी क्रम में आज 16वां रोजगार मेला आयोजित किया गया है। देश के 47 स्थानों पर 51,286 सफल युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में पक्की सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं..."


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें