पहली टीम को लीड करेंगे एसीपी सुरक्षा
पहली टीम भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम करेगी। पहली टीम में एसीपी सुरक्षा राम सिंह यादव व एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दो एसआई व तीन हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल हैं। अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए दूसरी टीम बनी हुई है। इसमें एसीपी यातायात द्वितीय अपूर्व पांडेय और एसओजी-2 शामिल होगी।
वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य व्हाट्एप पर भेजें, गोपनीय रहेगी पहचान
पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील किया है कि भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्यों की शिकायतों को टेलीफोन पर बताने के साथ-साथ इस संबंध में एप्लीकेशन भी भेजें। यदि एप्लीकेशन में चाहें तो अपना नाम पता न लिखें। यदि साक्ष्य के रूप में वीडियो, फोटो है तो उसको भी व्हाट्सएप कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।