चंदौली जिले में शुक्रवार की देर रात एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की। अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है।
सकलडीहा के दीघवट का रहने वाला एक व्यक्ति तीन दिन पहले महाराष्ट्र से वाराणसी तथा वहां से चंदौली घर आया। जिला चिकित्सालय में आने उसका पर चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। 22 मई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन गांव को सील करने के साथ ही उसके संपर्क में आयें लोगो की तलाश कर रहा है।