फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annapurna Mandir: मां अन्नपूर्णा को अर्पित किए 511 क्विंटल के 56 भोग, पांच दिन में 17 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Wed, 15 Nov 2023 05:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वनाथ गली स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के प्रथम तल स्थित पांच दिवसीय स्वर्णरूपी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने भोर में पूजन किया। मंगला आरती के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। दोपहर 12 बजे से व्यंजनों से बना 56 भोग भगवती को लगाया। महंत शंकरपुरी ने कहा कि मां के अन्नकूट के दर्शन व प्रसाद का बड़ा महत्व है।
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा को अर्पित किए 511 क्विंटल के 56 भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के सभी छोटे-बड़े देवालयों में मंगलवार को अन्नकूट शृंगार हुआ। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए अंतिम दिन भीड़ उमड़ी रही। 511 क्विंटल के 56 भोग से हुए मां अन्नकूट के शृंगार की झांकी की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे। रात में मां की महाआरती के साथ मंदिर के कपाट एक वर्ष के लिए बंद हो गए। सोमवार और मंगलवार को करीब छह लाख लोगों ने दर्शन किए। इस तरह पांच दिनों में देश-विदेश के करीब 17 लाख भक्तों ने माता दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन

विश्वनाथ गली स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के प्रथम तल स्थित पांच दिवसीय स्वर्णरूपी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने भोर में पूजन किया। मंगला आरती के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। दोपहर 12 बजे से व्यंजनों से बना 56 भोग भगवती को लगाया। महंत शंकरपुरी ने कहा कि मां के अन्नकूट के दर्शन व प्रसाद का बड़ा महत्व है। अन्न के लिए महादेव ने झोली फैलाई थी। इस प्रसाद को ग्रहण करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और परिवार खुशहाल आती है।

बाबा को चढ़ा 21 क्विंटल का भोग

काशी विश्वनाथ धाम में भी अन्नकूट का शृंगार हुआ। दोपहर में भोग आरती के बाद पंच बदन रजत प्रतिमा स्थापित की गई। बाबा को 21 क्विंटल निर्मित 56 भोग लगाया गया। बाबा के दरबार में भक्तों ने रात तक दर्शन किए। शाम को आरती के बाद माता अन्नपूर्णा के अन्न और धन का वितरण हुआ। परंपरा के मुताबिक टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से ले जाकर भगवान शिव परिवार की रजत चल प्रतिमा गर्भगृह में प्रतिष्ठित की गई। नाटकोट क्षेत्र के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज व डमरूवादन के बीच बाबा की चल रजत प्रतिमा विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की गई। डॉ. कुलपति तिवारी ने दीक्षित मंत्र से बाबा का पूजनकर अन्नकूट का भोग लगाया। शाम को बाबा की चल रजत प्रतिमा पुन: महंत आवास पर चली गई।
विज्ञापन

 

अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
घर की रसोई से मणि मंदिर में हुआ अन्नकूट शृंगार
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में स्थापित मणि मंदिर भी अन्नकूट का शृंगार हुआ। गृहस्थों ने घर की रसोई में बने विविध पकवानों से प्रभु को भोग अर्पित किए गए। यह पहला अवसर है जब अन्नकूट पर्व पर गृहस्थों द्वारा बनाए गए पकवानों से ठाकुर जी को भोग की झांकी सजाई गईं। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने भी अन्नकूट की झांकी के दर्शन किए। पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में 51 क्विंटल प्रसाद का भोग लगा। पं. जगजीतन पांडेय के आचार्यत्व में देव विग्रहों की आरती हुई। अन्नकूट का प्रसाद बुधवार को वितरित होगा।
भगवान स्वामीनारायण को 21 क्विंटल का लगा छप्पन भोग
मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। प्रभु के चरणों में 21 क्विंटल के भोग की झांकी सजाई गई। देव विग्रहों का शृंगार हुआ। विविध नैवेद्य के साथ ही विशेष आरती हुई। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। डॉ. संत वल्लभ दास, संत माधव प्रिय दास और संत नौत्तम प्रकाश दास के सानिध्य में अनुष्ठान हुआ। कलाकारों ने डांडिया पर सभी को झुमाया। प्रभु के जयघोष से गूंजते रहे। इस दौरान मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास ने महापौर अशोक तिवारी, भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, प्रो. बृजभूषण ओझा आदि को सम्मानित किया।
 
विज्ञापन

मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में 21 कुंतल छप्पन भोग अर्पित किया गया । - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामजानकी मंदिर में मना अन्नकूट महोत्सव
तेलियाना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। महंत रामदास महाराज ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी, श्री शालिग्राम आदि देव विग्रह का विधिवत शृंगार किया। नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगा। भोग आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। पूजन में विष्णुदास महाराज, केवल कुशवाहा, रविशंकर, शिवम अग्रहरि, बजरंगी गुप्ता, अवनीश गुप्ता, जियालाल कुशवाहा, शिवम अग्रहरि, शिव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें