फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जर्नी फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को ये क्या हो गया! फैन को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

Wed, 15 Nov 2023 01:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने एक जोरदार थप्पड़ जड़कर सेल्फी ले रहे फैन को भगा दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
नाना पाटेकर ने फैंस को जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों जर्नी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नाना पाटेकर ने एक जोरदार थप्पड़ जड़कर सेल्फी ले रहे फैन को भगा दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

वाराणसी में नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बनारस में फिल्म जर्नी की शूटिंग चल रही है। कुछ दिन पहले अस्सी घाट पर काशी की मस्त मौला जिंदगी की कहानी को समेटे जर्नी फिल्म का मुहूर्त रामधुन के बीच संपन्न हुआ। सूट बूट में पहुंचे सिने अभिनेता नाना पाटेकर ने लाइट, कैमरा, एक्शन... के बाद अभिनय शुरू किया। इस दौरान उनके साथ कलाकार डमरू, झाझ, मंजीरा बजाते दिखाई दिए। इससे पहले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सेट पर ही उनका स्वागत किया। महापौर ने फिल्म के पहले दृश्य का मुहूर्त फि्लप बजाकर किया।

सेंसर बोर्ड के दायरे में होने चाहिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स

गदर-2 के बाद जर्नी फिल्म का निर्देशन कर रहे अनिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान मीडिया से कहा कि सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं होने के चलते ओटीटी कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गया है। इसे उचित नहीं कहा जा सकता। बेशक यह हमारे हाथ में है कि हम क्या देखें, क्या ना देखें लेकिन इसका यह कतई यह मतलब नहीं है कि दर्शकों को कुछ भी परोसा जाए। किसी को भी बाउंड्री लाइन तोड़ने का हक नहीं है। यह भी सच है कि ओटीटी के कारण कई लोगों को काम मिला है। कई नए कलाकार चमके हैं लेकिन इसे सेंसर बोर्ड के दायरे में लाया जाना चाहिए।

बनारस की कहानी में काम करना ही मेरे के लिए नया अनुभव

अभिनेता नाना पाटेकर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बनारस की कहानियां खूब सुनी हैं। मगर, पहली बार बनारस के अलमस्त जिंदगी पर बन रही फिल्म में काम करने का मेरा अनुभव बिल्कुल नया है। जर्नी की कहानी में थोड़े आंसू और ज्यादा खुशी है। मैं तो बनारस को महसूस भी कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें