फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा और एएनएम का होगा परफार्मेंस टेस्ट

Mon, 27 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के उद्देश्य से अब ब्लॉकवार तैनात आशा और एएनएम का परफार्मेंस टेस्ट कराया जाएगा। 200 नंबर के टेस्ट में 100 नंबर की लिखित परीक्षा और 100 नंबर का साक्षात्कार और समूह परिचर्चा कराया जाएगा। रविवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने सीएमओ को जल्द ही टेस्ट कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


डीएम ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, राष्ट्रीय योजनाओं में कम उपलब्धि हासिल करने वाली आशाओं की सूची तैयार कर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इन्हें निकाले जाने का निर्देश भी दिया। साथ ही जिला महिला अस्पताल की ऐसी चिकित्सक जो तय लक्ष्य से कम नसबंदी करा रही है, उन्हें चेतावनी जारी किया जाएगा।

बैठक में मॉडल हेल्थ ड्रिस्टिक्ट के तहत चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, उपकेंद्र पटेहेरेवां में एक महीने के भीतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कमेटी गठित करने, प्रभारी चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को गांव में दौरा करने, एएनएम, आशा के कार्यों का निरीक्षण करने, हर ग्राम पंचायत में दो बार टीकाकरण कराने का निर्देश सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को दिया।
विज्ञापन


उधर पिछले दिनों औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले आराजीलाइन के चिकित्सा अधीक्षक को कार्यमुक्त करने का भी निर्देश दिया। बैठक में नसंबदी का लक्ष्य हर माह 50 करने, जिला मलेरिया अधिकारी को शिविर लगवाकर स्लाइड बनवाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें