फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में डीजे बजाने से मना करने पर नाराज युवकों ने पुलिस पर किया पथराव

Fri, 19 Feb 2021 10:51 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार रात डीजे बजाने से मना करने पर नाराज युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बज रहा था। इसी दौरान पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा।

विज्ञापन


इसी बात को लेकर युवकों एवं पुलिस में कहासुनी हो गई। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने से नाराज युवक ईंट-पत्थर चलाने लगे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इधर, पुलिस ईंट-पत्थर चलने की बात से इनकार कर रही है। 

सलेमपुर गांव में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाल कर कुछ युवक डीजे की धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव का भ्रमण करते हुए हाटा स्थित मगई नदी में विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा डीजे बजाने से मना किया गया। इस पर युवक भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर पूजन समिति के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस द्वारा सख्ती करने पर युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी को हल्की क्षति भी पहुंची। सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख रामकृत सिंह यादव और गांव के सम्मानित लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

इसके बाद रात 10 बजे मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजन में शामिल कुछ युवक आपस में भिड़ गए थे। गांव के सम्मानित लोगों ने समझा कर मामला शांत कराने के बाद सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन संपन्न कराया। ईंट पत्थर नहीं चले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें