फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा, सफारी से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत 

Fri, 19 Feb 2021 10:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर स्थित प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर कंपनी से काम कर घर वापस लौटते समय सफारी से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चालक अपनी सफारी को छोड़कर मौके से भाग गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सफारी चालक की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोईलरा गांव निवासी उदय चंद्र (45) और मिथिलेश बिंद (30) दोनों भदोही स्थित एक निजी कारपेट कंपनी में काम कर देर शाम घर वापस लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही गोपपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे उसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उदय चंद्र तीन भाई में दूसरे नंबर पर थे और इनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। वहीं मिथिलेश बिंद पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके भी दो पुत्र और दो पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों समेत भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक अपनी सफारी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सफारी को पुलिस कब्जे में ले ली है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें