फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव से नाराज हूं, खुदकुशी करने जा रहा हूं... वीडियो वायरल कर युवक ने दी धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 24 Feb 2022 08:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परिवार और आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह उतारा। सूचना पर चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की सरगर्मी के बीच एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अखिलेश यादव से मिलने की गुहार लगाई थी। वह बृहस्पतिवार को छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो वायरल होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे नीचे उतारा। हालांकि परिवार वाले मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। चोलापुर थाना क्षेत्र सुलेमापुर का रहने वाला चंदू यादव बृहस्पतिवार को मकान के दूसरी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

परिवार और आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह उतारा। सूचना पर चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चंदू यादव का कहना था कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं हो पाई। इससे मै नाराज था और खुदकुशी करने जा रहा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें