चुनाव की सरगर्मी के बीच एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अखिलेश यादव से मिलने की गुहार लगाई थी। वह बृहस्पतिवार को छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का है।
इस घटना का वीडियो वायरल होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे नीचे उतारा। हालांकि परिवार वाले मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। चोलापुर थाना क्षेत्र सुलेमापुर का रहने वाला चंदू यादव बृहस्पतिवार को मकान के दूसरी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।